Home छत्तीसगढ़ बढ़ती बेरोजगारी के विरोध डोंगरगढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस का रोजगार दो न्याय...

बढ़ती बेरोजगारी के विरोध डोंगरगढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस का रोजगार दो न्याय दो मसाल रैली

123
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। .छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देसानुशार, राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डोंगरगढ़ शहर में युवा कांग्रेस द्वारा बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में जिलाध्यक्ष संदीप गहरवाल के उपस्थित में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव के नेतृत्व में राहुल गांधी की मुहिम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तर्ज पर रोजगार दो-न्याय दो के नारे के साथ मशाल यात्रा निकाली गई।
विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी और आज पर्यंत 10 वर्ष होने जा रही अभी तक 2 करोड़ लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाई है। देश के सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे है। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप गहरवाल ने कहा कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य मुश्किल दौर से गुजर रहे बेरोजगार युवाओं के साथ खड़े होकर उनकी आवाज बनकर न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी हजारों किलो मीटर चलकर मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक सबको जोड़ने का कार्य कर रहे है। राहुल गांधी की युवा टीम युवा कांग्रेस रोजगार की मुद्दे को लेकर लगातार जमीनी स्त्तर पर लड़ाई लड़ रही हैं।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डोंगरगढ़ शहर युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष तरुण फुले, डोंगरगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहेल खान, घुमका युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित राजपूत, मुढ़ीपार युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेन्द्र वर्मा, विधानसभा महासचिव कृष्णा गुप्ता, सनी भाटिया, अक्षय चौरसिया, रजत पांडेय, गुलशन लिलहरे, पवन मोहबिया, उग्रसेन साहू, दुर्गेश सिन्हा, नागेन्द्र मार्कण्डेय, सदानंद कवर, राजेन्द्र वर्मा, केवल साहू, कीर्तन मंडावी, भूपेंद्र पटिला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।