Home छत्तीसगढ़ भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण :...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण : कुलबीर छाबड़ा

118
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 फरवरी 2024 को मणीपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली गई है, जो अब छत्तीसगढ़ 08 फरवरी को पहंुचने वाली है। यह न्याय यात्रा प्रदेश के 07 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी।
प्रेसवार्ता लेकर जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है, जिसका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर प्रदेशवासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 08 फरवरी को प्रातः 10 बजे रायगढ़ से प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेंगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ति, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिए गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक श्र्राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।
श्री छाबड़ा ने आगे बताया कि 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ों न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ों जैसे पदयात्रा की जरूरत है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्त भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिए षडंयत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन भारत को लोगों की आवाज न दबेगी न रूकेगी। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन मौजूद रहे।