Home छत्तीसगढ़ 26 करोड़ के कार्य को करने 8 करोड़ अतिरिक्त राशि पर कार्य...

26 करोड़ के कार्य को करने 8 करोड़ अतिरिक्त राशि पर कार्य अधूरा, जनता प्यासी : नवीन अग्रवाल

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में ज्ञापन देकर मेसर्स संजय अग्रवाल रायपुर की फर्म पर कार्यवाही करने की मांग की है।
नवीन अग्रवाल ने बताया कि राजनादगांव डीविजन के अंतर्गत आने वाले डोंगरगढ़, खैरागढ़, मोहला, राजनादगांव में मेसर्स संजय अग्रवाल रायपुर की फर्म को नल-जल योजना के तहत कुल 10 एग्रीमेंट में 25 करोड़ 70 लाख के कार्य औसतन 32 प्रतिशत एबोव में फरवरी 2022 में आबंटित किया गया था, जिसकी कार्यावधि 9 माह की थी, यानी की नवंबर 2022 तक सभी कार्य पूर्ण हों जाने थे, मगर आज दिनांक 12 फरवरी 2024 तक 15 माह (ओवर) अधिक हो चुका 20 प्रतिशत कार्य भी नहीं हुए है। सारे मुख्य कार्य जैसे उच्च स्तरीय टंकी निर्माण और राइजिंग मेन पाइप लाइन कार्य भी कही प्रारंभ ही नही हुआ है। डोंगरगढ़ ब्लॉक के कुल 7 ग्रामों जिनमे बांसपहाड़, भूरसाटोला, पिनकापार, मेढा, खलारी, पिपीरखारकला, खमपुर में उच्च स्तरीय टंकी निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं हुआ है और राइजिंग मेन पाइप लाइन कार्य भी अपूर्ण है। वहीं राजनादगांव के अऊरदा, इरईखुर्द और मासुल उक्त ग्रामों में पानी उच्च स्तरीय टंकी निर्माण कार्य प्रारंभ ही नही हुआ है और राइजिंग मेन पाइप लाइन कार्य भी अपूर्ण है। इसी प्रकार सबसे ज्यादा खैरागढ़ में कुल 28 ग्रामों में कार्य आबंटित किया गया है, जो की अधूरा है। उच्च स्तरीय टंकी निर्माण कार्य कही भी प्रारंभ नहीं हुआ है। राइजिंग मेन पाइप लाइन कार्य भी अपूर्ण है और भुगतान किया गया है, इसके अलावा उक्त फर्म को ही मोहला के 161 ग्रामों का सर्वे और डीपीआर तैयार करने का कार्य देकर 18 लाख का भुगतान किया गया है।
शमशुल आलम ने कहा कि 15 माह अधिक होने पर भी मेसर्स संजय अग्रवाल रायपुर की फर्म पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है ना उस पर पेनल्टी लगाया गया है। ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो गया। जल ही जीवन है फिर भी आपका विभाग नींद में है। विभाग कहता है डायटेक्ट पंपिंग से वाटर सप्लाई की जा रही है, जबकि कहीं भी पानी नहीं आता और ठेकेदार को करोड़ों का भुगतान किया जा चुका है। उक्त फर्म पर 10 दिनों में कार्यवाही करें, अन्यथा हमें जनहित के मामले में आपके विभाग का घेराव और सड़क पर आंदोलन करना पड़ेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शमशुल आलम, युवा शहर अध्यक्ष बिलाला शौलीन खान, युवा ग्रामीण जिलाध्यक्ष टिंकू देवांगन, नवीन साहू, टिंकू मंडलोई, राहुल देवांगन, विवेक ठाकुर, सौरभ ठाकुर, बंटी चौहान, सत्यम यादव, कृष्णा यादव, भारत यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।