Home छत्तीसगढ़ संगठन के साथ आगे बढ़ेंए समृद्धि तय है : प्रतीक्षा भंडारी

संगठन के साथ आगे बढ़ेंए समृद्धि तय है : प्रतीक्षा भंडारी

149
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। श्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरिय में महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले भर से स्व सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में अतिथि बतौर मौजूद जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी व अन्य अतिथियों ने महिलाओं का सम्मान किया।
इस दौरान जपं अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी ने कहा कि-संकल्प से शक्ति, संगठन से समृद्धि यह नारा सशक्त हो रही महिलाओं के लिए है। आप ही वे महिलाएं हैं जिन्होंने उदाहरण स्थापित किए हैं। गृहिणी का कर्तव्य निभाते हुए भी आप सशक्तिकरण की दिशा में अपना दायित्व पूरी तन्मयता से निभा रहीं हैं। मातृ शक्ति संगठन के साथ आगे बढ़ें और समृद्धि के नए आयाम तक पहुंचे हम सभी की यही कामना है। इस आयोजन में शक्ति वंदन अभियान में लाभान्वित महिलाओं ने योजना के बारे में अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में नारी शक्ति हेतु चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी, जपं छुरिया अध्यक्ष किरण वैष्णव ने भी उद्बोधन दिए। इस दौरान स्व सहायता समूह की बहनें सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।