Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा ने ससुर केविन जोनस को इस खास अंदाज में दी...

प्रियंका चोपड़ा ने ससुर केविन जोनस को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजों की अपडेट देती रहती हैं। इन्हीं अपडेट के साथ वह अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं।

प्रियंका जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उतनी अच्छी ही एक बहू भी हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने ससुर केविन जोनस को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पोस्ट में उनके ससुर के साथ मालती मैरी चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने ऐसे किया ससुर को विश

एक्ट्रेस अपने ससुराल वालों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ छुट्टियों और खास पलों का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका के ससुर केविन जोनस ने अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में बहू होने के नाते एक्ट्रेस ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर केविन जोनस की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह पोती मालती मैरी चोपड़ा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो पापा के जोनस, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं’। इसके अलावा प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर मालती के साथ भी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्हें लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में देखा गया था। इसमें वह रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी के साथ अभिनय करते नजर आई थीं।

इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी नजर आ सकती हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में, निर्देशक ने खुलासा किया कि शेड्यूलिंग मुद्दों के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई थी।