Home अन्य आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं धारण पर लगातार कार्यवाही...

आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं धारण पर लगातार कार्यवाही जारी

192
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग।आबकारी आयुक्त श्रीमती आर.संगीता के निर्देशन, कलेक्टर दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी के दिशा-निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग द्वारा 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। प्रथम प्रकरण में दिनांक 13.02.2024 को रात्रि में ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर वृत-धमधा में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी केशव सिन्हा आत्मज खेद राम के कब्जे से कुल 31 पाव, मात्रा 5.580 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 3410 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
एक अन्य प्रकरण में दिनांक 14.02.2024 को प्रातःकालीन गश्त के दौरान श्रीराम गैरेज, टी.पी. नगर भिलाई के पास आरोपी संजय मिश्रा आत्मज स्व. राजन मिश्रा के कब्जे से कुल 26 नग पाव, मात्रा 4.680 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 2860 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) प्रकरण दर्ज किया गया।
उपरोक्त प्रकरणों में श्रीमती निर्मला ठाकुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, अरविन्द साहू, भुपेन्द्र नेताम आबकारी उप निरीक्षक, प्रह्लाद सिंग राजपूत, फागू राम टण्डन मुख्य आरक्षक, त्रिलोक नाथ इन्दौरिया, अशोक वर्मा आबकारी आरक्षक, आयुष ऑपरेटर, दुर्गा साहू, नोहर लाल वाहन चालक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।