Home देश मछली पकड़ने खाड़ी में उतरा युवक, पैर के नीचे आई विशालकाय शार्क

मछली पकड़ने खाड़ी में उतरा युवक, पैर के नीचे आई विशालकाय शार्क

121
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पालघर । महाराष्ट्र के पालघर में शार्क मछली ने एक युवक के पैर में काटकर उसे घायल कर ‎दिया है। यहां ग्राणीण मछली पकड़ने खाड़ी में उतरे थे। इस दौरान एक युवक के पैर के नीचे विशालकाय जीव आ गया। युवक ने देखा तो वह शार्क फिश थी, जिसका वजन करीब 200 किलोग्राम बताया जा रहा है। हालां‎कि ग्रामीणों ने शार्क को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शार्क को पकड़ने के दौरान शार्क ने एक युवक के पैर में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महाराष्ट्र के पालघर में मनोर के पास वैतरना नदी की यह घटना बताई जा रही है। नदी में 32 वर्षीय विक्की सुरेश गोवारी के पैर से शार्क टकरा गई। मनोर ग्राम पंचायत के गायकवाड़ डोंगरी के ग्रामीणों ने करीब 200 किलोग्राम वजनी शार्क को पकड़ लिया। इसके बाद शार्क की मौत हो गई।
शार्क के पकड़ने के दौरान शार्क ने विक्की सुरेश गोवारी के पैर में काट लिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद अन्य लोगों ने युवक को तुरंत इलाज के लिए सिलवासा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि इससे पहले रत्नागिरी के गणपतिपुले तट पर 35 फीट लंबा व्हेल का बच्चा फंस गया था। इसे 40 घंटे की मशक्कत के बाद वापस समुद्र में धकेला जा सका था। अधिकारियों ने इसे रेयर रेस्क्यू ऑपरेशन बताया था। अधिकारियों ने बताया था कि करीब चार टन वजन का व्हेल का बच्चा तट पर आ गया था। यहां कम ज्वार की वजह से समुद्र तट पर रेत में फंस गया।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने देखा तो रत्नागिरी पुलिस, तटरक्षक बल समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। व्हेल के बच्चे को समुद्र की गहराई तक पहुंचाने के लिए अग्निशमन दल, पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इस दौरान पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने व्हेल को जिंदा रखने के लिए उसे तरल पदार्थ दिए थे।