Home छत्तीसगढ़ पालनहारी सरकार ने महिला समूहों को लौटाया उनका सम्मान : श्रीमती कमलेश...

पालनहारी सरकार ने महिला समूहों को लौटाया उनका सम्मान : श्रीमती कमलेश सारस्वत

136
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। मोदी की गारंटी के तहत स्वयं सहायता समूहों को दोबारा जीवंत करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की प्रदेश सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन सौंपने का ऐलान किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में यह घोषणा की है। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि-पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में शोषित महिला स्वालंबन अभियान को भाजपा ने गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि-इस घोषणा के माध्यम से पालनहारी सरकार ने महिला समूहों को उनका सम्मान लौटाया है।
जिला एमएमसी की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने कहा कि-राज्य में भाजपा की सरकार के गठन के बाद विकास का सूर्योदय हर वर्ग के जीवन में उजियारा लेकर आ रहा है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 1785 समूहों से द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट फूड का काम छीना था। इस समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं को इसका नुकसान उठाना पड़ा, उस दौरान महिला समूहों ने जब अपने स्वरोजगार के लिए आवाज उठाई तो भूपेश सरकार ने उन्हें भी पीछे धकेल दिया। महिलाओं को सड़क पर उतरना पड़ा।
उन्होंने कहा कि- महिला स्वालंबन के क्षेत्र में भाजपा ने महिला समूहों को रेडी-टू-ईट का संचालन सौंपकर हमारी माताओं-बहनों को स्वालंबी बनाने की दिशा में बड़ी पहल की थी। इस योजना से हजारों महिलाओं को अपना परिवार चलाने में मदद मिल रही थी। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मोदी की गारंटी में इसकी पुनः बहाली का वायदा किया था। अब सरकार ने इसे अमल में लाने का ऐलान कर दिया है।
श्रीमती सारस्वत ने कहा कि-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का साधुवाद कि उन्होंने महिला समूहों को दोबारा रेडी-टू-ईट संचालन की जवाबदारी सौंपने का निर्णय लिया है। प्रदेश भर की हजारों महिलाएं इस हेतु उनकी आभारी हैं। इस फैसले के लिए जिला महिला मोर्चा धन्यवाद ज्ञापित करती है।