Home छत्तीसगढ़ चुनावी इलेक्टोरल बांड के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

चुनावी इलेक्टोरल बांड के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

100
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक करार दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस द्वारा उक्त फैसला का स्वागत करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 15 फरवरी को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया, वहीं शाम को मानव मंदिर चौक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन करते हुए आवाज बुलंद की।
इस संबंध में शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार द्वारा जब वर्ष 2017 में जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया तो कांग्रेस इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा करने वाली पहली पार्टी थी। कांग्रेस पार्टी इस कुटिलचाल के खिलाफ संसद के अंदर व बाहर अपनी लड़ाई जारी रखी जिसका सुखद परिणाम आया। श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि हम केन्द्र की मोदी सरकार की इस काला धन रूपांतरण योजना को असंवैधानिक मानते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते है। उक्त विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों द्वारा निंदनीय चुनावी बांड के माध्यम से भाजपा के बड़े पैमान पर भ्रष्टाचारिता वाले चरित्र को उजागर किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश पदाधिकारी मेहुल मारू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, रमेश राठौर, अशोक पंजवानी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, नारायण सोनी, शकील रिजवी, अतुल शर्मा, पार्षद मनीष साहू, सतीश मसीह, बबलू कसार, विशु अजमानी, मोहसिन कुरैशी, संदीप साहू, संदीप जायसवाल, राजेश चौहान, सुरेन्द्र देवांगन, हफीज वारसी, भरत सोनी, सतीश सोनपिपरे, जितेश सिमनकर, निलेश ठावरे, जितेश सिमनकर, विष्णु सिन्हा, अनिल ठाकुर, राहुल गजभिए, राहुल देवांगन, देवेन्द्र शेंडे, सुरेन्द्र गजभिए, गोलू कलिहारी, मोहम्मद इब्राहिम, हेमंत वैष्णव, जम्मु देवांगन, चंद्रमोहन सिंह राजपूत, प्रवीण मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।