Home छत्तीसगढ़ जिला किसान कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न, लोकसभा की तैयारियों को लेकर...

जिला किसान कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न, लोकसभा की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन

100
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला किसान कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक डोंगरगांव स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में राजनांदगांव जिला संगठन के अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने भी इसमें शिरकत की। बैठक में मुख्य रुप से स्थानीय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने और जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व दिए जाने पर चर्चा हुई।
डोंगरगांव में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भागवत साहू ने आगामी लोकसभा चुनावों में सक्रियता और एकजुटता की बात कही। उन्होंने कहा कि-विधानसभा चुनाव में जिले में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन दुर्भाग्य से राज्य के अन्य हिस्सों में हम पिछड़ गए। इसकी समीक्षा करते हुए, कारणों को समझते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियां करनी है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव के अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि-विधानसभा चुनाव के दौरान किसान कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रों में किसान रथ के माध्यम से लोगों तक कांग्रेस सरकार की योजनाओं और विचारधारा को पहुंचाया। गांव-गांव इस अभियान से लोग जुड़े और इसका नतीजा चुनाव में हमारे पक्ष में निकलकर आया। जिले में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। राजनांदगांव में हमें जो हार मिली वह डॉ. रमन सिंह और भाजपा के धन बल का नतीजा है। उन्होंने कहा कि- आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अपना प्रदर्शन जिले में दोहराएगी और इस बार यहां से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पक्की है।
जिला किसान कांग्रेस केसीजी के अध्यक्ष कामदेव जंघेल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि-वे आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि-सक्रिय कार्यकर्ताओं को भागीदार बनाना होगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री व जिपं सदस्य महेंद्र यादव ने भी जमीनी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देने की बात कही। उन्होंने भाजपा को काला झूठ सफेद बनाकर परोसने वाली पार्टी कहा।
ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी साहू ने दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वाले नेताओं को मिलने वाली अधिक तरजीह की खिलाफत की। उन्होंने कहा कि-संगठन के लिए सालों साल मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने लोकसभा में स्थानीय कांग्रेसी को मौका दिए जाने की बात का भी उल्लेख किया। इसी तरह ब्लॉक अध्यक्ष चेतन साहू, मदनमोहन साहू ने भी बैठक में अपनी बातें रखें और लोकसभा चुनाव में जीत का आह्वान किया।
उक्त बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव अध्यक्ष मदन साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री महेंद्र यादव, जिला किसान कांग्रेस केसीजी अध्यक्ष कामदेव जंघेल, जिला किसान कांग्रेस एमएमसी अध्यक्ष उदेराम साहू, ब्लॉक अध्यक्षद्वय चुम्मन साहू, चेतन साहू, गणेश साहू, देवलाल वर्मा, गिरधारी लाल साहू, जयचंद ठाकुर, महामंत्रीद्वय गिरीश सोनवानी, राजेंद्र साहू, मीडिया प्रभारीद्वय पुरुषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, अशोक साहू, कमलेश साहू, रामकुमार साहू, भूषण साहू, पवन साहू, चतुर नेताम, केजूराम साहू, लालचंद साहू, लालचंद साहू, मोहन साहू सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्तागण मौजूद थे।