Home अन्य दादी के मंगलपाठ में 16 श्रृंगार करके झूम उठी महिलाएं

दादी के मंगलपाठ में 16 श्रृंगार करके झूम उठी महिलाएं

143
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग : विप्र फाउंडेशन महिला इकाई दुर्ग द्वारा गुप्त नवरात्र नवमी के उपलक्ष्य पर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में दादी राणी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में चुनरी वाली साड़ी पहनकर, एवं 16 श्रृंगार करके महिलाएं मां दुर्गा मंदिर आये,और भजनों की प्रस्तुति में ख़ूब झूमे..
दादी आई है, मेरी मैया मेरे घर आई रे..
आज है दादी अमावस्या.. ‘
दे दे थोड़ा प्यार दाद… जैसे भक्ति भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। मौका था- दादी परिवार विप्र फाउंडेशन महिला इकाई दुर्ग द्वारा दिनाँक 18 फरवरी को आयोजित राणी सती दादीजी के मंगलपाठ का।
मंगलपाठ में परशुराम महिला मंडल, दुर्ग ने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को कथामृत का रसपान कराया गया। मंगल महोत्सव में महिलाओं ने भी दादी का मंगल पाठ किया।
विप्र फाउंडेशन महिला इकाई दुर्ग की अध्यक्ष अन्नू मनीष शर्मा फुलबाज ने बताया कि मंगल पाठ के दौरान दादीजी के जन्म प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपहार के रूप में चाकलेट, खिलौने, मिठाइयां, लड्डू व अन्य वस्तुएं बांटी एवं शिक्षा की रस्म में सभी उपस्थित छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया, कथा में दादी जी के विवाह रस्म आयोजक की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं को मेहदी एवं हल्दी लगाई और सती होने तक की सभी रस्मों का मंचन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान बधाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उमड़ी। महोत्सव में अखंड ज्योत, जन्मोत्सव, बधाई उत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा उत्सव व महाप्रसादी आकर्षण का केंद्र रहा।
छोटे छोटे बच्चों को आकर्षित झांकी के रूप में सजाई गई थी, जिसे देख झूम उठे सभी उपस्थित जन..
कार्यक्रम में श्रीमती मंजू अरुण वोरा, सोनु शर्मा, मधु शर्मा, नीलम शर्मा, दीपा शर्मा, शीतल शर्मा, रमा फुलबाज, अनोखी फुलबाज, अन्नू शर्मा, कविता शर्मा, चंचल ललित शर्मा, चन्दादेवी शर्मा, किरण शर्मा, संगीता शर्मा, चंचल शर्मा, अर्चला शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, शिल्पी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, गायत्री शर्मा, रश्मि पुरोहित, मनोरमा शर्मा, स्वीटी शर्मा, सोनम शर्मा एवं सैकड़ो महिलाये उपस्थित थी..