Home रायपुर टाटा हिताची ने ईएक्स 210 एलसी प्राइम लॉन्च किया, कम्पनी माइनिंग का...

टाटा हिताची ने ईएक्स 210 एलसी प्राइम लॉन्च किया, कम्पनी माइनिंग का भविष्य निर्माण करेगी

121
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर। माइनिंग का भविष्य निर्माण – विश्वसनीयता और कार्य प्रदर्शन की विरासत के साथ पेश नए एडवांस्ड ईएक्स 210 एलसी प्राइम में इससे पूर्व के उत्पादों की महारत है। इस एडवांस मशीन के पीछे टिकाऊ और सक्षमता का प्रमाणिक इतिहास रहा है। यह उच्च गुणवत्ता की कंस्ट्रक्शन मशीनों को लेकर टाटा हिताची के वादों पर खरा उतरती है। ईएक्स 210 एलसी सीरीज़ ने कंस्ट्रक्शन के विभिन्न कार्यों के लिए भरोसेमंद और इनोवेटिव सॉल्यूशन के रूप में प्राइम की प्रतिष्ठा कायम की है। होटल सयाजी रायपुर में लॉन्च के अवसर पर सम्मानित ग्राहकों के साथ टाटा हिताची और सूर्यकिरण अर्थमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिकृत डीलर पार्टनर) के वरिष्ठ प्रबंधन के लोग भी उपस्थित थे। नई ईएक्स 210 एलसी प्राइम ईंधन खपत में सबसे सक्षम, रखरखाव के खर्च में सबसे कम और रीसेल मूल्य में सबसे अधिक होने के साथ इस कैटेगरी के ग्राहकों से लागत पर बेहतरीन लाभ देने का वादा करती है।
टाटा हिताची के महाप्रबंधक – विपणन, श्री बीकेआर प्रसाद ने इस अवसर पर बताया – “टाटा हिताची की उत्पाद शंखला में यह एक अभूतपूर्व नई पेशकश है। यह इनोवेशन के लिए समर्पण और माइनिंग के भविष्य निर्माण के लिए कम्पनी की अटूट प्रतिबद्धता की मिसाल है। नई ईएक्स 210 एलसी प्राइम अपने उद्योग का स्तर उठाने और उत्कृष्टता का नया मानक कायम करने का वादा करती है।”