Home छत्तीसगढ़ निगम को अल्टीमेटम, सफाई ठेका बंद करे निगम, वरना होगा उग्र आंदोलन...

निगम को अल्टीमेटम, सफाई ठेका बंद करे निगम, वरना होगा उग्र आंदोलन : गोलू नायक

98
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक ने नगर पालिका निगम को अल्टीमेटम दिया है और सफाई ठेका बंद करने कहा है। सफाई ठेका बंद न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर पालिक निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक ने विसंगतियों को गिनाते हुआ कहा कि, वेतन विसंगति के कारण, निगम के सफाई कर्मियों को नियमित रूप से वेतन नहीं मिल पाता। सफाई कर्मचारियों का इपीएफ भी नहीं काटा जाता। सफाई का कार्य ठेका पद्धति से कराने से निगम को नुकसान ही उठाना पड़ता है, वहीं कर्मचारियों को भी बड़ा नुकसान होता है। ठेका पद्धति की प्रक्रिया पारदर्शिता से इतर होती है, और अपने चाहेतों को ठेका दिलवाकर और सांठगांठ कर निगम की राशियों का दुरूपयोग किया जाता है। सफाई कर्मियों को कलेक्टर दर पर वेतन नहीं दिया जाता। जिस भी ठेकेदार को वार्ड में सफाई ठेका दिया जाता है, ज्यादा मुनाफे के चक्कर में कम सदस्यों से सफाई का कार्य कराता है। जिसके चलते ही वार्ड की सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है। इतना ही नहीं ठेकेदार अपना धौंन्स जमाते हुए कर्मचारियों को काम से निकाल देने की भी धमकियां आये दिन देता रहता है। इन सभी विसंगतियों का ठीकरा निगम पर फोड़ते हुए गोलू नायक ने निगम को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि, यदि वार्डो को ठेके में दिया जाता है तो हम सभी सफाई कर्मचारी मिलकर उसका बहिष्कार करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।