Home छत्तीसगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परपंरा का समावेश : कुलबीर छाबड़ा

महोत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परपंरा का समावेश : कुलबीर छाबड़ा

96
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। आर्शीवाद नवयुवक मंडल एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में एक दिवसीय मोखला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश कर महोत्सव के रूप में मनाया गया। महोत्सव में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शिरकत की।
मोखला महोत्सव को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों की प्रासंगिकता तभी सार्थक होती है जब हम अपने समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखने में कामयाब होते हैं। आज के समय में ऐसी भक्ति भाव का होना बहुत जरूरी है। इस तरह के आयोजन कराना और दिल से भक्ति भाव को जोड़कर रखना ये बड़ी बात है। इससे हमारे सनातन धर्म का प्रचार होता है। साथ ही हमारे आने वाले पीढ़ियों को हमारे धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, विरासत का ज्ञान होता है, जो बेहद जरूरी है। इस प्रकार के आयोजनों को हम सभी को मिल जुलकर करना चाहिए, धार्मिक आयोजनों से उत्पन्न धार्मिक वातावरण का लाभ उठाकर अपने जीवन को धर्म और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए। महोत्सव में प्रथम मंचस्थ रामलखन मानस परिवार ग्राम मोखला द्वारा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित महाकाव्य पाठ किया गया। तत्पश्चात द्वितीय मंचस्थ में शारदा रानी मानस परिवार महासंमुद द्वारा झांकी के माध्यम से रामलीला का मंचन किया। तृतीय मंचस्थ में विद्यादायनी जस झांकी परिवार धनडोंगरी डोंगरगढ़ द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न रूपों व राक्षसों के संहार का मंचन झांकी के माध्यम से किया। चतुर्थ मंचस्थ छग महतारी पंडवानी पार्टी ग्राम महराटोला कवर्धा द्वारा पंडवानी के माध्यम से महाभारत के कौरव व पांडवा युद्ध का वर्णन किया। पंचम मंचस्थ में जय राधा कृष्ण राउत नाच पार्टी खजरी घुमका द्वारा राउत नाचा व कृष्ण-राधा प्रेम, होली का मंचन किया। वहीं षष्ठम मंचस्थ मंडली मयारू भाई छग नाच पार्टी भाठागांव सिकोसा द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी, सुआ नृत्य, बस्तरिया नाच का मंचन के साथ मोखला महोत्सव का समापन हुआ।
इस मानस मंच का संचालन श्री पूर्णानंद साहू और विद्यासागर साहू ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य योगेन्द्र दास वैष्णव, पार्षद मनीष साहू, आरला सरपंच खेमदास साहू, अयोध्या साहू, सुखराम साहू, रोशन साहू, नारद साहू, आयोजन समिति के संरक्षक बिसेसर निषाद, वासुदेव, देवकुमार, हरीचंद, पुरन, अध्यक्ष रूपेन्द्र साहू, देवनाथ निषाद, मनोज कुमार, जागेश्वर साहू, पन्ना लाल, चोवाराम, उदय निषाद, खोमन, मोहित, खुलेश, टिकेश्वर, बीरेन्द्र साहू, नील कुमार, पुनमचंद, डेमन, दुर्योधन, युगल, लीवन, टेमन, सोनू यादव, भूपेन्द्र, अंकित, अमृत एवं मोहनीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।