Home अन्य जनदर्शन: कलेक्टर आमजनों की समस्याओं से हुए रूबरू, संवेदनशील मामलों का मौके...

जनदर्शन: कलेक्टर आमजनों की समस्याओं से हुए रूबरू, संवेदनशील मामलों का मौके पर हुआ निराकरण मुंगेली

93
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

 

मुंगेली :  कलेक्टर श्री राहुल देव आज जनदर्शन सभा कक्ष में गांव, गरीब और आम जनों की समस्याएं सुनने उनसे रूबरू हुए। उन्होंने दूर-दराज से आए आम लोगों की समस्याओं को सुना और कई मामलों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए मौके पर ही उनका निराकरण भी किया। जनदर्शन में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम लमती के दिव्यांग पुरूषोत्तम ने ट्रायसायकल की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रायसायकल नहीं होने की वजह से आने-जाने में काफी तकलीफ होती है। कलेक्टर श्री देव ने उसकी मांग पर संवेदनशीलता से दिखाते हुए तत्काल ट्रायसायकल उपलब्ध कराने निर्देशित किया और मौके पर पुरूषोत्तम को ट्रायसायकल प्रदान किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पीपरखुंटा के हेमलता ने गांव में विद्युत पोल लगाने, ग्राम नागोपहरी के मोहन टंडन ने अधिक बिजली बिल एवं गलत मीटर रीडिंग के संबंध में, ग्राम बोड़तरा के काशीराम मरकाम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, जरहागांव के सरपंच ने गांव में शाला भवन निर्माण कराने, ग्राम सारंगपुर के कुमारी बाई ने नाली निर्माण कराने, ग्राम रोहराखुर्द के सुखचंद ने अपने पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम खम्हरिया के ग्रामीणों ने श्मसान घाट से अतिक्रमण हटाने, ग्राम जरेली के आरती ने शौचालय योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों, समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।