Home छत्तीसगढ़ लोक मंडई में शामिल हुए बिसेसर, कृषकों को नवाचार के लिए प्रेरित...

लोक मंडई में शामिल हुए बिसेसर, कृषकों को नवाचार के लिए प्रेरित किया

141
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुसरा में तीन दिवसीय लोक मंडई का आयोजन किया जा रहा है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने स्टॉल लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता व नवाचारी कृषक बिसेसर साहू अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बिससेर साहू कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए जाने जाते हैं, उनकी उपलब्धियों पर उन्हें अब तक अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। लोक मंडई कार्यक्रम में कृषि विभाग ने भी स्टॉल लगाकर कृषकों को नई योजनाओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा की। बिससेर साहू ने इस मौके पर किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें कृषि की तकनीक और वैज्ञानिक पहलुओं पर जानकारी साझा की। इस दौरान उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि-केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि उत्पादों पर रियायतें बढ़ाकर किसानों को बड़ी सहूलियत मुहैया कराई है। समय के साथ कृषि में बड़ा परिवर्तन आया है। इसमें मशीनों की भूमिका तो बढ़ी ही है। इसके साथ ही नई-नई ब्रिड के साथ धान, दलहन-तिलहन और सब्जियों की खेती हो रही है। इसमें बड़ा मुनाफा भी किसानों के हिस्से आ रहा है। राज्य की भाजपा सरकार भी कृषकों को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। धान का समर्थन मूल्य 31 सौ रुपए, प्रति एकड़ 21 मि्ंटल धान की खरीदी किए जाने से भी बड़ा फायदा किसानों को मिला है। उन्होंने कृषकों को नवाचार के लिए प्रेरित किया।