Home छत्तीसगढ़ डीएमसी की टीम ने परीक्षा केंद्रों में दी दबिश

डीएमसी की टीम ने परीक्षा केंद्रों में दी दबिश

84
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में नकल अथवा किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने तथा निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु जिला स्तर पर चार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इसी तारतम्य में गठित दल क्रमांक में प्रभारी अधिकारी सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगांव को नियुक्त किया गया है एवं सहायक अधिकारी के रूप में पीआर झाड़े सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा, राजनांदगांव एवं दल के अन्य सदस्य मनीष कुमार सोनी व्याख्याता, श्रीमती स्वाति वर्मा व्याख्याता को दायित्व सौंपा गया है। इस उड़नदस्ता दल द्वारा 1 मार्च को आयोजित 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय में कुल 4 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खोभा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बखरूटोला शामिल है। प्रभारी अधिकारी सतीश ब्यौहरे ने बताया कि भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान खोभा स्कूल में शिक्षक दर्पण नहीं लगाने एवं अधिकारियों की जानकारी चस्पा नहीं करने पर तथा बखरूटोला स्कूल का मेन गेट बंद पाए जाने एवं नोटिस बोर्ड को बदलने की उनके केंद्राध्यक्षों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों में नकल प्रकरण एवं अनुचित साधन उपयोग के कोई भी प्रकरण नहीं पाये गये।