Home छत्तीसगढ़ शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

145
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगाव में प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के प्रमुख मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के समस्त स्नातकोत्तर विभाग के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रही। राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का थीम इण्डीजिनस टेक्नोलॉजी फॉर विकसित भारत रखा गया है। इस कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव की संयोजकता में हुआ।
संस्था प्रमुख डॉ. आलोक मिश्रा ने रमन प्रभाव की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं विज्ञान के क्षेत्र में इस प्रभाव के विभिन्न आयामों के बारे में संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध करायी। साथ ही उन्होंने मूलभूत वस्तुओं के मेनेफेक्चरिंग में भारत की विदेशों पर निर्भरता पर चिंता व्यक्त की एवं स्वदेशी की उपयोग हेतु प्रेरित किया। डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव विभिन्न ग्लोबल इण्डेक्स में भारत की स्थिति के साथ ही भारत कैसे विकासशील से विकसित राष्ट्र के ओर अग्रसर के बारे में बताया। डॉ. एमके मेश्राम ने डॉ. सीवी रमन की उपलब्धियां एवं जीवविज्ञान के विभिन्न क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। श्रीमती नंदनी चन्द्रवंशी ने इसरो के चन्द्रयान, आदित्य एल-1 मिशन तथा नासा के भविष्य की योजनाएं जैसे मार्स मिशन के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय की छात्राओं ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राणीशास्त्र की छात्राओं सुरतिया तुलावी ने वैज्ञानिक अनुसंधान में युवाओं की सहभागिता के बारे में बतलाया कि आज युवा जीव विज्ञान, आणविक विज्ञान, सूक्ष्म जीवविज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र को विकसित बनाने में अपना योगदान दे रहे है तथा कु. सुमन वर्मा ने विज्ञान के विकास में प्राणीशास्त्र का योगदान तथा चिकित्सकीयों टीकों, एंटीबायोटीक दवाओं की उपयोगिता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। रसायन शास्त्र की छात्राओं कु. स्नेहा उईके ने रमन प्रभाव तथा पारदर्शी माध्यम से प्रकाश के गुजरने पर उसके आयाम तथा तरंगदैर्ध्य में होने वाले परिवर्तन के बार में बतलाया। कु. अंगेश्वरी टोप्पों ने कृषि, अंतरिक्ष, टैक्नोलॉजी आदि के क्षेत्र में रसायन शास्त्र की उपयोगिता के बारे में बतलाया। वनस्पति शास्त्र की छात्रा कु. प्रियंका ने क्लाईमेट चेंज तथा ग्लोबल वार्मिंग का विश्व तथा भारत पर प्रभाव एवं इसके नियंत्रण के लिए वैश्विक तथा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों के बारे में बतलाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम राम धनसाय द्वारा किया गया। महाविद्यालय स्टॉफ से पोषण साहू, कु. डाकेश्वरी वर्मा, कु. डूमन बघेल का विशेष सहयोग एवं रेवती रमन साहू, धनेश पटेल से तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ।