Home राजनीति भाजपा के सीनियर नेता ने दिए संकेत, बुधवार को फाइलन हो सकती...

भाजपा के सीनियर नेता ने दिए संकेत, बुधवार को फाइलन हो सकती दूसरी सूची

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेंगलुरु । भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने संकेत दिया कि लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को बुधवार को अंतिम रूप देने की संभावना है। भाजपा ने दो मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
येदियुरप्पा ने कहा कि वे बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘परसों (बुधवार को) दिल्ली में बैठक है। मैं वहां जा रहा हूँ। संभवतः कर्नाटक सहित दूसरी सूची (लोकसभा उम्मीदवारों की) को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसलिए, मैं दिल्ली जा रहा हूं। मेरा मानना है कि बुधवार को सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सूची पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा।’’ यह पूछने पर कि क्या उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक के सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों (लोकसभा सीट) के लिए उम्मीदवारों का नाम होगा, येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘संभवतः कोई देरी नहीं होगी। सभी सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है’’ कर्नाटक में कुछ नए चेहरों को टिकट देने की संभावना पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मन में क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम निर्णय दिल्ली में पार्टी के नेताओं द्वारा लिया जाएगा।’’