Home खेल टीम इंडिया में खुद की वापसी पर शार्दुल ठाकुर ने दिया ये...

टीम इंडिया में खुद की वापसी पर शार्दुल ठाकुर ने दिया ये बयान, कहा…..

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन घरेलू मैचों में वह शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2023-24 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शार्दुल ठाकुर ने शानदार शतक जमाया।

उन्होंने 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। यह शतक शार्दुल के फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पहला शतक भी रहा, जिसके दम पर मुंबई ने पहली पारी में 300 रनों का आंकड़ा पार किया। शार्दुल ने बैटिंग के अलावा बॉलिंग में भी कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने 4 विकेट भी लिए। वहीं, मुंबई ने तमिलनाडु को एक इनिंग और 70 रनों से मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मुंबई के लिए हीरो रहे शार्दुल ठाकुर ने मैच के बाद एक बयान दिया, जिससे ऐसा लगा कि उन्हें खुद टीम इंडिया में वापसी का विश्वास नहीं।