Home अन्य रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे...

रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया रवाना

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 

रायपुर : ‘ ‘‘रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘‘, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार मानस की इन पंक्तियों के अनुरूप श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के निरंतर आदर्शों से सीख लेते हुए राज्य के नागरिक तथा तंत्र एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकें, इसके लिए श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 850 राम भक्तों की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को आज सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 07 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन करायेगा।