Home अन्य हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया : मुख्य...

हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया : मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ श्री रमेश सिन्हा हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर : हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया : मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ श्री रमेश सिन्हा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता संघ, दुर्ग द्वारा न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा सम्मिलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आज हर क्षेत्र में भागीदारी है, चाहे वह न्यायपालिका हो, सामान्य प्रशासन विभाग हो, राजनीति में हो, चाहे वो अंतरिक्ष में हो, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। महिलाओं को उनकी त्याग भावना के कारण पुरूषों से अधिक महत्व दिया गया है। महिलाएं जो अपने परिवार को देखती हैं साथ ही कार्यक्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य भी करती है। यह बहुत ही सराहनीय है। महिला अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण बताते हुए उनके न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण की प्रशंसा किये।