Home छत्तीसगढ़ मोदी सरकार ने किया नारी शक्ति का वंदन : प्रतिक्षा भंडारी

मोदी सरकार ने किया नारी शक्ति का वंदन : प्रतिक्षा भंडारी

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। केंद्र सरकार की ओर से भारतवर्ष में प्रारंभ किए गए शक्ति वंदन कार्यक्रम के आयोजन जारी हैं। हाल ही में ग्राम पंचायत घुमका में जनपद स्तरीय शक्ति वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार ने ही नारी शक्ति वंदन कानून को संसद में पारित करवा कर नारियों को अधिकार देने का काम किया। पालीवाल ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की जितनी योजनाएं बनी वह नारी शक्ति को ध्यान में रखकर बनाई गई। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार महिलाओं के विकास के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने नारी शक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया।
श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी ने इस दौरान कहा कि महिला एवं स्व सहायता समूह के सशक्तिकरण के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने बेहद कम समय में ही रेडी-टू-ईट फूड का काम समूहों का सौंपने का निर्णय लेकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च से महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए आने शुरु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने वाली है। मातृशक्ति का आशीष भाजपा और मोदी के साथ है।
उक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्यगण दिलीप पटेल, किरण बारले, हंसा सिन्हा, डोमार साहू, पिछड़ा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नूतन साहू, मनीष साहू, बलवीर साहू, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्व सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद थीं।