Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस लोस प्रत्याशी भूपेश बघेल का शहर कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत

कांग्रेस लोस प्रत्याशी भूपेश बघेल का शहर कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत

111
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 10 मार्च रविवार को शाम 4 बजे शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ हमर कका भूपेश बघेल व हमारा सांसद कैसा हो भूपेश कका जैसा हो के जिंदाबाद नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा की टिकट मिलने के बाद डोंगरगढ़¸ मां बम्लेश्वरी के दर्शन जाते समय राजनांदगांव संस्कारधानी शहर आगमन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में महावीर चौक पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य व ऐतिहासिक स्वागत करते हुए भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ढोल-नगाडों के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्री बघेल वाहन से उतरकर कांग्रेसजनों से भेंट मुलाकात किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारों के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान भोला यादव ने राधा-कृष्ण का पटका भेंट किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि इस बार राजनांदगंाव लोकसभा सीट से कांग्रेस संगठन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उतारा है, जिसको लेकर कांग्रेसजन में भारी उत्साह है। इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल की ऐतिहासिक जीत होगी और भूपेश बघेल राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व दिल्ली में सांसद के रूप में करेंगे। स्वागत में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, रईस अहमद, रमेश राठौर, सुरेश देशमुख, चित्रलेखा वर्मा, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, निखिल द्विवेदी, रौशनी सिन्हा, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, खिलेश्वर पाल, ज्योति शर्मा, मोहिनी सिन्हा, शरद खंडेलवाल, अशोक फड़नवीस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, अनिल ठाकुर, बबलू कसार, योगेद्र प्रताप सिंह, गेमु कुंजाम, नितिन बत्रा, विनय झा, दुलारी साहू, चंद्रकला देवांगन, पूर्णिमा नागदेवे, ऋषि शास्त्री, भोला यादव, मुस्तफा जोया, प्रतिमा बंजारे, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, अतुल शर्मा, नारायण सोनी, अमित जंघेल, संजय साहू, संगीता साहू, सुनील रामटेके, सुरेन्द्र देवांगन, निखत परवीन, रीना पटेल, सुनिता सिन्हा, गोलू कलिहारी, मोहदम्म रफीक, संदीप जायसवाल, सागर ताम्रकार, राहुल देवांगन, मोहसिन कुरैशी, शेख अनीस, हनीफ खान, विजय अग्निहोत्री, शैलेष रामटेके, प्रियेश मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।