Home छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रथम बूथ बैठक संपन्न, भूपेश बघेल को...

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रथम बूथ बैठक संपन्न, भूपेश बघेल को जीताने का लिया निर्णय : सूर्यकांत जैन

128
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाने से राजनांदगांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 11 मार्च को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा ब्लॉक के सभी बूथों में वार्डवार बूथ कमेटियों की बैठक प्रारंभ कर दी गई है, जिसमें प्रथम बैठक गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 40 में बूथ क्रमांक 124 से प्रारंभ की गई। बैठक में बूथ कमेटी के सभी सदस्यों को हमारे लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी गई। बैठक में सभी सदस्यों को उनके बूथ प्रबंधन के कार्यों की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा दी गई। बूथ कमेटी के सभी सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में अपने बूथ में कड़ी मेहनत कर जीत दिलाने का भरोसा दिलाया है। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि राजनांदगांव की आवाज को दिल्ली में भारत की लोकसभा में उठाने के लिए, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करके लोकसभा में कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से जीतने की अपील बैठक में की गई। उक्त अवसर पर सेक्टर प्रभारी दीना सोनकर, बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी, प्रतिमा बंजारे, खिलेश बंजारे, इसराइल मुगल, आफताब अहमद, दीपक शर्मा, नरेंद्र महलकर, इस्लाम गोरी, भारती चतुर्वेदी, पिंकी जोशी, लोकेश साहू, चेतन टंडन, सहदेव साहू, चांदनी कौशिक, अंजू बंजारे, अनिता टंडन, कविता मारकंडे, मनोज चतुर्वेदी, माखनलाल कौशिक, गणेश जोशी सहित वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल रहे।