Home छत्तीसगढ़ श्री राम कथा पदुमतरा, श्रीराम कथा में राम जन्मोत्सव मनाया गया, झूम...

श्री राम कथा पदुमतरा, श्रीराम कथा में राम जन्मोत्सव मनाया गया, झूम उठे श्रोताजन

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खैरागढ़ रोड पदुमतरा में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालु भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म कथा का श्रवण कर झूम उठे। श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर से पधारे आचार्य श्रीयुत युवराज पांडेय महाराज ने राम जन्म प्रसंग की ऐसी व्याख्या की जिससे श्रोता भावविभोर हो उठे। आचार्य श्रीयुत युवराज पांडेय ने कथा में बताया कि श्री राम के अवतार मानव कल्याण के लिए हुआ है। श्री राम कथा के एक-एक पात्र में सीख है। पुत्र को पिता के साथ कैसे रहना चाहिए, भाई को भाई के साथ, माता के साथ, प्रजा के साथ सभी के साथ कैसे मर्यादा बनाये रखना चाहिए। यह सब सिख राम कथा में वर्णन किया गया। श्री राम जन्म प्रसंग के दौरान सभी श्रोता पूरे भाव के साथ श्री रामकथा सुनते नजर आए।