Home अन्य कृषक उन्नति योजना: एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलने से किसानो के चहरे...

कृषक उन्नति योजना: एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलने से किसानो के चहरे खिले

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मुंगेली :  कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलने से जिले के किसान काफी खुश है। किसानों का कहना है कि वे इस राशि का उपयोग अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों से शिक्षा सहित विभिन्न कार्यों में करेंगे। बता दें कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए आदान सहायता राशि अंतरित किया। जिसमें जिले के 01 लाख 01 हजार 954 किसान भी शामिल है। जिनके बैंक खाते में 512.23 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। एकमुश्त बोनस राशि मिलते ही जिले के किसानों के चहरे खिल उठे और उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिले के ग्राम सहसपुर के किसान ने बताया कि वह 02 एकड खेत में धान लगाया था और 42 क्विंटल धान बेचा है। सरकार किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है और गांव, गरीब, किसान सभी को फायदा पहुॅचा रही है। महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपये देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य कर रही है। ग्राम झझपुरी के किसान ने बताया कि उनका ग्राम जमुनाही और झझपुरी में कृषि रकबा है। खरीफ वर्ष 2023-24 में कुल 58 क्विंटल धान विक्रय किया है। 12 मार्च को समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि उनके खाते में अंतरित हुआ है, इससे वे काफी खुश है। उन्होनें आदान सहायता राशि से आवास बनाने में खर्च करने की बात कहीं। गौरतलब है कि एक मुश्त आदान सहायता राशि मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे किसानों को कई फायदे होंगें। उन्नत कृषि का बढ़ावा मिलेगा। कृषि उत्पादकता बढे़गी और किसान आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत होंगे।