Home मनोरंजन पिंक लहंगे में दुल्हनिया बनीं कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट संग लिए...

पिंक लहंगे में दुल्हनिया बनीं कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट संग लिए सात फेरे

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए हैं। बीते लंबे समय तक डेटिंग के बाद यह जोड़ा अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक लेकर आ गया है। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। वहीं अब दोनों के शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

पुलकित और कृति की शादी दिल्ली एनसीआर स्थित मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में हुई है। पिंक कलर के लहंगे में कृति बला की खूबसूरत लग रही हैं। वही, ग्रीन शेरवानी में पुलकित किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। बता दें कि पुलकित के शेरवानी ने सबका अटेंशन प्राप्त किया है। पुलकित की शेरवानी में गायत्री मंत्र देखने को मिले हैं। अभिनेता के शेरवानी का डिजाइन काफी अलग रहा है।

पुलकित और कृति को सोशल मीडिया पर फैंस की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आखिर वर्षों की डेटिंग सफल हो गई है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कृति और पुलकित को शादी की ढेर सारी बधाई। दोनों का साथ हमेशा बना रहे। दोनों ने यह काफी अच्छा फैसला लिया है।’ एक और यूजर ने लिखा,’ कृति दुल्हन के रूप में कितनी प्यारी लग रही हैं। पुलकित भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में शानदार मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें, दिल्ली के मशहूर चाट से लेकर देशभर के मशहूर व्यंजनों को शामिल किया गया था। मेन्यू में अकेले दिल्ली शहर के छह अलग-अलग मशहूर स्थानों के चाट शामिल थे। इसके अलावा मेहमानों को कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मशहूर व्यंजन भी परोसे गए ते।पिंक लहंगे में दुल्हनिया बनीं कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट संग लिए सात फेरे
Updated on 16 Mar, 2024 02:01 PM IST BY INDIACITYNEWS.COM
KooApp

बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए हैं। बीते लंबे समय तक डेटिंग के बाद यह जोड़ा अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक लेकर आ गया है। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। वहीं अब दोनों के शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

पुलकित और कृति की शादी दिल्ली एनसीआर स्थित मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में हुई है। पिंक कलर के लहंगे में कृति बला की खूबसूरत लग रही हैं। वही, ग्रीन शेरवानी में पुलकित किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। बता दें कि पुलकित के शेरवानी ने सबका अटेंशन प्राप्त किया है। पुलकित की शेरवानी में गायत्री मंत्र देखने को मिले हैं। अभिनेता के शेरवानी का डिजाइन काफी अलग रहा है।

पुलकित और कृति को सोशल मीडिया पर फैंस की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आखिर वर्षों की डेटिंग सफल हो गई है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कृति और पुलकित को शादी की ढेर सारी बधाई। दोनों का साथ हमेशा बना रहे। दोनों ने यह काफी अच्छा फैसला लिया है।’ एक और यूजर ने लिखा,’ कृति दुल्हन के रूप में कितनी प्यारी लग रही हैं। पुलकित भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में शानदार मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें, दिल्ली के मशहूर चाट से लेकर देशभर के मशहूर व्यंजनों को शामिल किया गया था। मेन्यू में अकेले दिल्ली शहर के छह अलग-अलग मशहूर स्थानों के चाट शामिल थे। इसके अलावा मेहमानों को कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मशहूर व्यंजन भी परोसे गए ते।