Home छत्तीसगढ़ चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बीजेपी ने की तैयारी तेज,...

चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बीजेपी ने की तैयारी तेज, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर का होगा सम्मेलन, प्रत्याशी विजय बघेल होंगे उपस्थित

133
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

दुर्ग. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा आम चुनाव का ऐलान कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने कमर कस ली है और काफी पहले अपने उम्मीदवार के घोषणा कर दिए है जिसके तहत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सांसद विजय बघेल द्वारा अपने चुनाव अभियान को गति देते हुए संसदीय क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार बैठक ले रहे है तो दूसरी ओर कल 17 मार्च रविवार को भाजपा द्वारा दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए है जिसमे मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व प्रचार अभियान को हाईटेक करते हुए सोशल मीडिया इनफ्लुएंस्टरो के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाने चौहान इंपीरियल भिलाई में वृहद कार्यशाल आयोजित किया है जिसमें सांसद व लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि धरसीवा विधायक व छालीवुड अभिनेता अनुज शर्मा,भाजपा प्रवक्ता दीपक महस्के भी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई करेंगे इस कार्यशाला में लोकसभा स्तर के पूरे संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सभी मोर्चे के जिले से लेकर मंडल व विधानसभा क्षेत्र तक कार्य करने वाले सभी प्रकार के मीडिया प्रमुख कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा उक्त कार्यक्रम स्थल चौहान इंपिरियम में ही दोपहर 12बजे भाजपा लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्र की उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने व दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल को पुनः निर्वाचित करने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी धर्म प्रमुखों व विभिन्न जातियो के लाभार्थीयो व सामाजिक प्रमुखों के पदाधिकारीयो एवं समूहों से भी भेंट मुलाकात व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया है जिन्हे आमंत्रित कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने समर्थन मांगा जाएगा।