Home राजनीति होने वाले लोकसभा चुनाव में कैसी होगी महाराष्ट्र की तस्वीर ?

होने वाले लोकसभा चुनाव में कैसी होगी महाराष्ट्र की तस्वीर ?

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई। शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है. देशभर में 19 अप्रैल से 1 जून तक कुल 7 चरणों में चुनाव करवाए जायेंगे. आपको बता दें कि 2019 में जो लोकसभा के चुनाव हुए थे वो भी 11 अप्रैल से 19 मई 2019 के बीच कुल 7 चरणों में हुए थे. अब सबकी निगाहें महाराष्ट्र पर टिक गई है क्योंकि उत्तरप्रदेश के बाद सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। बीजेपी ने 23, शिवसेना ने 18, एनसीपी ने 4, कांग्रेस ने 1, एमआईएम ने 1 और निर्दलीय ने 1 सीटें जीतीं। अब बीजेपी-शिवसेना गठबंधन टूट गया और नया गठबंधन बन गया, शिवसेना और एनसीपी भी विभाजित हो गई हैं. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की तस्वीर कैसी होगी.