Home खेल फाइनल से पहले RCB की एलिस पैरी के सिर सजा ऑरेंज कैप

फाइनल से पहले RCB की एलिस पैरी के सिर सजा ऑरेंज कैप

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा. दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था. वहीं, आरसीबी ने एलिमिनेटर मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर जगह बनाई. इस मैच में आरसीबी के लिए ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पैरी ने 50 गेंद पर 60 रन बनाए. उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया.

पैरी के पास ऑरेंज कैप

एलिस पैरी ने इस मैच के दौरान ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया. वह टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं. पैरी ने 8 मैच की 8 इनिंग्स में 312 रन बनाए हैं. उनका औसत 62.40 और स्ट्राइक रेट 130.54 का रहा है. वह इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं. उन्होंने अपने दम पर आरसीबी को कई जीत दिलाई है. अब टीम को फाइनल मुकाबले में भी उनसे एक और बेहतरीन पारी की उम्मीद है.

WPL में टॉप-5 बल्लेबाज

पैरी के अलावा इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है. लैनिंग ने 8 मैच में 308 रन बनाए हैं. वह फाइनल में ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकती हैं. तीसरे नंबर पर यूपी वॉरियर्स की दीप्ति शर्मा है. उन्होंने 8 मैच में 295 रन बनाए हैं. वह ऑरेंज कैप की रेस से बाहर हो चुकी हैं. उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंची. गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने 8 मैच में 285 रन बनाए हैं. उनकी टीम भी खिताबी मुकाबले में नहीं है. वहीं, आरसीबी की स्मृति मंधाना 9 मैच में 269 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं. उनके पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है.

पर्पल कैप के लिए कड़ा मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज मरिजान कैप के पास अभी पर्पल कैप है. उन्होंने 6 मैच में 11 विकेट झटके हैं. उनके अलावा यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन भी 11 विकेट ले चुकी हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए 8 मैच लिए हैं. इस कारण वह दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि, एक्लेस्टोन की टीम बाहर हो चुकी है. ऐसे में वह पर्पल कैप नहीं जीत सकती हैं. दिल्ली कैपिटल्स की जेस जोनासेन ने 11 और राधा यादव ने 10 विकेट लिए हैं. दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है. जोनासेन और राधा के पास फाइनल में पर्पल कैप जीतने का मौका होगा. गुजरात की तनुजा कंवर ने 10 विकेट लिए हैं. वह पांचवें नंबर पर हैं. उनकी टीम बाहर चुकी है. इन सबके अलावा आरसीबी की आशा शोभना (10 विकेट) और सोफी मोलिनेक्स (9 विकेट) के पास भी पर्पल कैप जीतने का अवसर होगा.