Home छत्तीसगढ़ एमएमएसी जिले में भाजपा को लीड दिलवाना हमारा उद्देश्य : श्रीमती कमलेश...

एमएमएसी जिले में भाजपा को लीड दिलवाना हमारा उद्देश्य : श्रीमती कमलेश सारस्वत

100
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की भाजपा महिला मोर्चा की लोकसभा चुनाव संबंधी आवश्यक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इस बैठक में आम चुनाव संबंधी कार्यों के लिए प्रभार सौंपे गए। जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत की मौजूदगी में संपन्न हुई इस बैठक में महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने कहा कि-आचार संहिता लागू हो चुकी है। भाजपा ने पहले ही हमारे सांसद संतोष पांडेय को दोबारा प्रत्याशी घोषित कर हमें चुनावी तैयारियों में जुट जाने का इशारा दे दिया है। श्री पांडेय की उम्मीदवारी से हमें और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि- इस जिले में संसदीय चुनाव में भाजपा को लीड दिलवाना हमारा एकमात्र उद्देश्य है। इसके लिए गांव-नगर, गली-मोहल्ले की महिलाओं को भाजपा से जोड़ने की दिशा में हम काम करेंगे। प्रदेश में मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना, केंद्र सरकार की उज्जवला योजना जैसे कार्यक्रमों और उसके लाभ को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में हमें पूरा जोर लगाकर काम करना है।
श्रीमती सारस्वत ने कहा कि-राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में भाजपा की जीत पक्की है। भाजपा ने यहां एक उदार, स्वच्छ छवि का प्रत्याशी दिया है तो दूसरी ओर कांग्रेस से वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, जिनके कार्यकाल में नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी, सट्टेबाजी, कोयला और शराब में हजारों-सैकड़ों करोड़ का घोटाला हुआ, उनका यहां से चुनाव लड़ने जनता के लिए एक अवसर है कि उन्हें हराकर अपने साथ हुए छल का प्रतिशोध लें सकें। उन्होंने कहा कि निश्चित ही हमारे प्रत्याशी संतोष पांडेय डेढ़ लाख से अधिक मतों से जीतेंगे।
इस बैठक में जिला महामंत्री सत्यभामा सलामे, संगीता मिश्रा, उपाध्यक्ष ईश्वरी धु्रव, कोषाध्यक्ष क्रांति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुंजलता हरमुख, इंदुबाई मंडावी व सुनीता जुरेशिया, नंदा गायकवाड़, समलवती निषाद, पार्वती मानिकपुरी, पुनीता बाई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थीं।