Home छत्तीसगढ़ लोकसभा रूपी यह रण भाजपा की अन्याय-निरंकुशता, महंगाई बेरोजगारी विरुद्ध : भूपेश...

लोकसभा रूपी यह रण भाजपा की अन्याय-निरंकुशता, महंगाई बेरोजगारी विरुद्ध : भूपेश बघेल

69
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल अपने संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉक में पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग ले चुके है।
प्रदेश प्रवक्ता एवं राजनांदगांव लोकसभा के मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि चुनाव को लेकर कांग्रेसजनों में जबरदस्त उत्साह है। आज राजनंदगांव ग्रामीण एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरे है। ग्रामीण की बैठक में जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा को उखाड़ फेंकने आपके मार्गदर्शन में तैयार है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश में अदूरदर्शी भाजपा सरकार के कारण जो महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ी हुई है, किसान परेशान है और किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर हैं, जो भाजपा सरकार के अन्याय अत्याचार का सामना कर रहे है। मणिपुर की घटना महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार का जीता जाता उदाहरण है। महतारियों को छलने की साजिश भी भाजपा ने तय कर लिया है। देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं का स्वार्थ पूर्ति के लिए भाजपा दुरुपयोग कर दबाव की राजनीति प्रारंभ की है, वह लोकतंत्र के लिए घातक तो है ही, यहां तक की निर्वाचन आयोग जैसे निष्पक्ष संस्था की विश्वनीयता भी भाजपा कार्यकाल में शंकासपद हो गई है। अपने पूंजीपति मित्रों के लाखों-करोड़ों रुपए माफ करने वाली भाजपा किसानों का एक रुपया भी माफ करने की ना तो नीति और ना ही मनसा दिखाई है, यहां तक की छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूटने और उसे विकास का नाम देते हुए जनता को भ्रमित कर रही है, इसके विरुद्ध हम सबको एकजुटता से लड़ाई लड़नी है और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बचाने और देश की अराजक सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए संकल्पित मन से जनता की आवाज बनकर अन्याय के खिलाफ हमें चुनावी मैदान में जाना है। कांग्रेस की जनकल्याण करी योजनाओ को छग सरकार ने बंद कर जनता को आर्थिक चोट दे दी है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के लिए महिलाओं के लिए किसानों के लिए जो 5 गारंटी न्याय योजना प्रारंभ की है, जिसमें किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी और महिलाओं को एक लाख सालाना की गारंटी कांग्रेस पार्टी ने की है, उसे हमें बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराना है, मेरी जीत कांग्रेस और आप लोगों की जीत होगी।
राजनांदगांव विधानसभा वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेश पाटीला, शाहिद भाई, दीपक दुबे, जितेंद्र मुदलियार, हेमा देशमुख, निखिल दिवेदी, भाजपा को घेरते हुए केंद्र सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को भूपेश बघेल बन कर चुनाव लड़ेगा, कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराएगा, क्योंकि छत्तीसगढ़ में 3 माह की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से किसानों के साथ महिलाओं के साथ युवाओं के साथ अन्याय अत्याचार किया है। मोदी की गारंटी के नाम पर उनके साथ छल किया है, उसका भी जवाब देने का सुनहरा अवसर हमें मिला है, इसलिए कार्यकर्ता कमर कस के भाजपा को हराने को का संकल्प ले। कार्यक्रम में गिरीश देवांगन, गोवर्धन देशमुख, घनश्याम देवांगन, अंगेश्वर देशमुख सहित बड़ी संख्या में बूथ सेक्टर जोन प्रभारी उपस्थित थे।