Home छत्तीसगढ़ राज्याभिषेक के साथ हुआ रामकथा का समापन, 7 दिनों तक पदुमतरा रामकथा...

राज्याभिषेक के साथ हुआ रामकथा का समापन, 7 दिनों तक पदुमतरा रामकथा का रसपान

150
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। जिले के पदुमतरा में श्री राम मंदिर के पास चल रहे 7 दिवसीय श्रीराम कथा के ज्ञान महायज्ञ का समापन हुआ। जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर आचार्य श्रीयुत पं. युवराज पाण्डेय ने रामकथा के आखिरी दिन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। कथा वाचक ने मानसप्रेमियों का बताया कि रामचरित मानस प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाती है, हमें जीवन कैसे जीना चाहिए रामचरित मानस सिखाती है। सभी रिश्तों को कैसे निभाने चाहिए हमें जीवन मे उतारना चाहिए। आखिरी दिन राज्याभिषेक के समय राजा रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने रावण वध और राम राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। बताया कि भगवान राम जब अयोध्या वापस आए तो अयोध्यावासियों ने उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। कथा वाचक आचार्य श्रीयुत युवराज पाण्डेय ने कहा कि रामायण सत्य पर चलना सिखाती है। कथा में रामअवतार, राम-सीता विवाह, वनवास, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, शबरी की कथा का वर्णन किया। श्रीरामचरित मानस गुरु का आदर, पिता के आदेश भाई-भाई से प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाती है।
कथा में यजमान के रूप में जनपद सभापति श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू-कविता साहू रहे। कथा समाप्ति पर तुलसी बर्षा, यज्ञ हवन किया गया। कलश यात्रा व मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, रामकथा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कथा में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व मंत्री धनेश पटिला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री डॉ. थानेश्वर पटिला, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष नीरा साहू, तहसील अध्यक्ष अंजू साहू, जनपद सदस्य शीला सिन्हा, तुलदास साहू, सरपंच ललिता मोहन साहू, दिनेश ठाकुर, नोमेश वर्मा, खिलेश्वरी साहू, फूलमती वर्मा, मनोज देवांगन, मथुरा नेताम, रतन यादव, जगेश्वर साहू, शेखर वर्मा, शेखर यादव, राजेश्वरी साहू, सौरभ वैष्णव, परदेशी साहू, पार्वती साहू, कल्पना साहू सहित जनप्रतिनिधियों सहित हजारो ंकी संख्या में रामकथा सुनने पहंुचे।
श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू सफल आयोजन हेतु सभी सदस्य, महिला मंडल, भागवत समिति, समस्त ग्रामवासी व समस्त कथा सुनने आये श्रद्धालु का आभार व्यक्त किये।