Home छत्तीसगढ़ धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र...

धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू का ऐतिहासिक स्वागत हुआ

121
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दुर्ग। रविंद्र चौबे, निर्मल कोसरे के साथ हजारों कार्यकर्तागण ने राजेंद्र भाई के जीत के लिए अपने अपने विचार रखे .नंदवाय सरपंच जीतेन्द्र वर्मा को जन्मदिन पर सभी वरिष्ठगणो ने अपना आर्शीवाद दिया। इस बार वर्तमान निष्क्रिय सांसद को हराकर युवा और लोकप्रिय प्रत्याशी राजेंद्र साहू जी के लिए लोगो मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आज दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 15, 16 एवं 47 में दुर्ग लोकसभा के कांग्रेश प्रत्याशी राजेन्द्र साहू की धर्मपत्नी राधिका राजेन्द्र साहू कांग्रेस ने महिलाओं के साथ बैठक लेकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की, बैठक में पूरे वार्ड की महिलाओं में कांग्रेश प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के लिए समर्थन रहा। सभी महिलाओं ने राजेन्द्र साहू की धर्मपत्नी राधिका साहू से अपने वार्ड की छोटी छोटी समस्या बताई जिस पर राधिका साहू ने जल्द समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया। अपने पति के लिए वोट मांगने निकली राधिका साहू ने बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओ के उत्थान एवं विकाश के लिए कार्य करती है, एक ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठ महिला नेता इदिरा गांधी की पार्टी है कांग्रेस।