Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेटी मालती के साथ राम मंदिर के...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेटी मालती के साथ राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बॉलीवुड से हॉलीवुड में डंका बजाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश जाने के बाद भी अपने देसीपन को भूली नहीं हैं। लॉस एंजलिस में शिफ्ट होने के बाद उनका मुंबई आना जाना कम ही होता है। मगर बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक्ट्रेस इंडिया जरूर आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया आई हुई हैं। उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी इंडिया आई हुई हैं। इस बीच ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा समय निकालर भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंची हैं।

पीली साड़ी में अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

अयोध्या से प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। पीली साड़ी में एक्ट्रेस बेटी मालती को गोद में लिए भगवान राम के दर्शन करते नजर आईं। उनके साथ क्रीम कलर के कुर्ते में निक जोनस भी नजर आए। राम नगरी से कपल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।