Home छत्तीसगढ़ संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण संपन्न

संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण संपन्न

97
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में 21 मार्च, दिन-गुरूवार को आईक्यूएसी के तहत कौशल विकास समिति के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय कि प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण कौशल विकास समिति के संयोजक श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव व आर्ट एंड क्राफ्ट इंचार्ज श्रीमती लक्ष्मी शेंडे, आकांक्षा सिंह ठाकुर के द्वारा दिया गया। यह कार्यक्रम आईक्यूएसी प्रभारी श्रीमती सुरवी भट्टाचार्य व बीएड./डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।