Home अन्य रायपुर में बढ़ी गर्मी बादल छंटने के बाद चढ़ने लगा पारा, होली...

रायपुर में बढ़ी गर्मी बादल छंटने के बाद चढ़ने लगा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम

72
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजधानी रायपुर में बादल छंटने के साथ तापमान में वृद्धि का दौर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी से राहत अब समाप्त होने वाली है। इस बार की होली और तपाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

वहीं शुक्रवार को रायपुर का तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। ठंडी हवाओं के आने के कारण शुक्रवार को अभी भी मौसम में ठंडकता रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

छत्‍तीसगढ़ में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म

हालांकि प्रदेशभर में सर्वाधिक गर्म डोंगरगढ़ रहा। राजनांदगांव को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहा। एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेशभर में अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि बेमौसम बारिश के बाद मौसम बदल चुका है। तापमान चढ़ रहा है। इससे धूप का प्रभाव बढ़ने लगा है। अगले दो से तीन दिनों तक इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।