Home अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने कांग्रेस...

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

66
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भिलाई नगर । कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विजय साहू ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। विजय साहू ने कांग्रेस पार्टी पर छोटे व कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। भिलाई में प्रेसवार्ता लेकर उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

विजय साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ ही नहीं कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से लेकर अभी लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों को उम्मीदवार बना रही है जो चुनाव हार गए। दुर्ग के बड़े नेताओं को दूसरी सीट से लड़ाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। विजय साहू ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के रवैय्ये से परेशान हैं और सभी कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं। यही नहीं विजय साहू ने शीर्ष नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।

विजय साहू ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा से धर्मराज वर्मा, राजेन्द्र सिंह यादव, प्रदीप शाह, साकेत कुशवाहा, आत्मो राऊत, पंकज वर्मा, परमजीत सिंह, गौरव कुमार पटले, सूरज सिंह, अमित वर्मा, नरेन्द्र साहू, मुकेश पासवान, अभिमान, उत्तम ठाकुर, परमजीत, सुरेन्द्र यादव, शंकर वासनिक, आदित्य सिंह राजपूत आदि कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। विजय साहू ने यह भी बताया कि वैशाली नगर से हजारों कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं।