Home अन्य पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ईवीएम को लेकर दिये गये बयान…..

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ईवीएम को लेकर दिये गये बयान…..

67
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ईवीएम को लेकर दिये गये बयान पर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सीएम पर बीजेपी नेता हमलावर हैं।

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा वो लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। जब कर्नाटक में, राजस्थान में, हिमाचल प्रदेश में जीतते हैं तो उन्हें ईवीएम पर भरोसा रहता है। देश में जो चुनाव की प्रक्रिया है, वह भारत के संविधान के अनुसार है। इसका विरोध करना और उसका मजाक उड़ाना राष्ट्रद्रोह जैसा काम है।

मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व सीएम पर बरसते हुए कहा कि “नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है। जमाना कहां से कहां पहुंच गया है। देश दुनिया की खबरों को हम मोबाइल पर देख रहे हैं। खराबी ईवीएम में नहीं, उनकी पार्टी में है। साल 2018 में जब उनकी सरकार बनी तब भी तो ईवीएम ही था। दूसरे राज्यों में जब दूसरी पार्टी की सरकार बनती है तो वहां भी ईवीएम से ही चुनाव होते हैं। वो अपनी कमजोरी अपनी कमियों का आकलन करें। जब वो चुनाव जीते थे तब भी ईवीएम था। ईवीएम पर दोष देना सही नहीं है।”

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि “जब सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के खिलाफ दायर याचिकाओं को रद्द कर दिया और याचिका-कर्ताओं पर जुर्माना भी ठोका है, ऐसे में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ईवीएम को लेकर प्रलाप करके अपनी हताशा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी ईवीएम से निकले जनादेश से वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने थे। आज उसी ईवीएम पर उंगली उठाकर अभी से अपनी हार मान चुके हैं। इस वजह से वो बहाने ढूंढ़ने में लगे हैं।”

भूपेश बघेल ने किया ट्वीट