Home अन्य अब छुट्टी के दिन भी कर सकते हैं ओटीएस के लिए आवेदन

अब छुट्टी के दिन भी कर सकते हैं ओटीएस के लिए आवेदन

99
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लोकसभा चुनाव के दौरान व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब छत्तीसगढ़ के व्यवसायियों की सुविधा के लिए ओटीएस के आवेदन छुट्टी के दिन भी लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं 30 और 31 मार्च की शासकीय अवकाश के दिन भी आवेदन लिए जाएंगे। यानी आप इस दिन भी आवेदन कर सकते हैं।

राज्य शासन ने वैट के पुराने बकाया के एकमुश्त निपटारे के लिए छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज और शास्ति के निपटान अधिनियम (ओटीएस) के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि को सरकार की ओर से 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है। मार्च महीने के अंतिम दो दिन (30 और 31 मार्च) लगातार शासकीय अवकाश हैं। इससे कई व्यापारी और करदाता आवेदन करने से वंचित न हो। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है।