Home अन्य भाजपा ने शनिवार को एकदिवसीय बूथ विजय अभियान की शुरुआत की

भाजपा ने शनिवार को एकदिवसीय बूथ विजय अभियान की शुरुआत की

90
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भाजपा ने शनिवार को एकदिवसीय बूथ विजय अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांदुल से भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम साय ने यहां घर-घर भाजपा का झंडा लगाया। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री साय ने कहा, पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा के आह्वान पर बूथ विजय अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इसमें हर घर में भाजपा का झंडा लगाना है और अपने अपने बूथ में भाजपा को जिताने का संकल्प लेना है।

कांग्रेस की नारी न्‍याय गारंटी योजना पर कसा तंज
मुख्‍यमंत्री साय ने इस दौरान कांग्रेस की नारी न्‍याय गारंटी योजना पर भी तंज कसा है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस ख्‍याली पुलाव पकाते रहे। भारत की जनता का विश्‍वास कांग्रेस पार्टी से उठ चुका है। छत्‍तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से विश्‍वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्‍योंकि पांच साल कांग्रेस ने केवल ठगने का काम किया है। अब ये एक लाख या पांच लाख देने की बात करें जनता इनपर विश्‍वास करने वाली नहीं है। छत्‍तीसगढ़ की लोकसभा की सभी 11 सीटों पर भाजपा जीतेगी।

प्रदेश के महामंत्री संजय श्रीवास्‍तव ने बताया कि सभी भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण एक-एक बूथ में विजय स्‍वरूप झंडा लगाएंगे, जिसके तहत सीएम साय ग्रामीण विधानसभा के कांदुल, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव साहूपारा फाफाडीह, उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव न्‍यू मार्केट माना जाएंगे।