Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बूथ कमेटी की बैठक मोहड़ में संपन्न, वार्ड से जीत...

कांग्रेस की बूथ कमेटी की बैठक मोहड़ में संपन्न, वार्ड से जीत का किया वादा

127
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक द्वारा ब्लॉक के प्रत्येक बूथ कमेटियों की बैठक निरंतर ली जा रही है। इसी क्रम में 1 अप्रैल, दिन सोमवार को वार्ड क्रमांक 49 ग्राम मोहड़ में बूथ क्रमांक 151, बूथ क्रमांक 152 के बूथ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के निर्देश पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा आयोजित की गई। उक्त बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ने बूथ कमेटी के सदस्यों एवं वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बूथ प्रबंधन एवं कांग्रेस की रीति-नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर गरीब परिवार से एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख रुपया देगी, वहीं किसानों के लिए उनकी उपज का वाजिब दाम निर्धारित किया जाएगा। युवाओं के रोजगार हेतु सबसे पहले केंद्र में जो तीस लाख पद रिक्त पड़े हैं, उनकी पूर्ति तत्काल की जाएगी। साथ ही केंद्रीय नौकरियों में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के उद्बोधन के पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को अपने वार्ड से विजयश्री दिलाने का भरपूर प्रयास करने का वादा किया। बैठक का संचालन उत्तम साहू ने किया। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित किया और कहा की आज किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य अगर मिल रहा है, तो उसके सूत्रधार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है और उन्होंने आगामी चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के जोन प्रभारी अवधेश प्रजापति, बूथ अध्यक्ष मदन साहू, बूथ अध्यक्ष स्वतंत्र दास साहू, दक्षिण ब्लॉक के संयुक्त महामंत्री अरशद खान, जितेंद्र कुमार हिरवानी, कन्हैयालाल हिरवानी, ओम प्रकाश साहू, यादव राम निषाद, ईश्वर दास, नरेश कुमार निषाद, कार्तिक साहू, यादव राम चंद्राकार, कुशल निषाद, गौतम साहू, यादव निषाद, अखिलेश चंद्राकर, जागृत साहू, टकेश्वर, टूमन रजक, दुष्यंत चंद्राकर, दिगेश कोटकोटा, मंत्री राम निषाद, उत्तम साहू, गौतम, गोविंदा सहित वार्ड के कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अरशद खान ने दी।