Home अन्य ग्राम बोरई से नगपुरा के बीच  सार्थी फ़ायर वर्क्स के पटाखों से...

ग्राम बोरई से नगपुरा के बीच  सार्थी फ़ायर वर्क्स के पटाखों से भरे ट्रक में आग

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

दुर्ग । ग्राम बोरई से नगपुरा के बीच  सार्थी फ़ायर वर्क्स के पटाखों से भरे ट्रक में आग लग थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्गा के दमकल टीम ने दो गाड़ी पानी की बौछार कर आज पर काबू पाया और करीब 400 मीटर दूर पर स्थित पटाखे के गोदाम तक आग को फैलने से रोका जबकि ट्रक से निकलकर खेत तक पहुंचे पटाखों के कारण खेत में भी आग लग गई थी। उसे भी बुझाया गया।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सार्थी फ़ायर वर्क्स के पटाखों से भरे ट्रक में आग लग जाने की सूचना दोपहर 12:00 के करीब प्राप्त हुई थी। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दो टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग को बड़ी सावधानी से दो गाड़ी पानी की मदद से क़ाबू पाया। और आग की चपेट में आने से आस पास के खेतों में आग लगी उस पर भी समय पर क़ाबू पा लिया गया। जबकि पटाखों का गोदाम 400 मीटर की दूरी पर था आग को गोदाम की तरफ़ बढ़ाने से रोक लिया गया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, शिफ्ट प्रभारी डालाराम, भगवती बंजारे, अग्निशमन कर्मी मुख़्तार अली, रामनाथ कुर्रे, धर्मेन्द्र, शैलेंद्र, जागेंद्र, नितिन उमाशंकर द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आग जनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ । किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अग्निशमन कार्यालय नंबर 0788-2320120 पर डायल करने की अपील अग्निशमन विभाग ने की है।