Home छत्तीसगढ़ मोदी के तानाशाही रवैया हर वर्ग है परेशान : चंदन यादव

मोदी के तानाशाही रवैया हर वर्ग है परेशान : चंदन यादव

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी चंदन यादव राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, नेताओं से की बैठक लेकर मार्गदर्शन के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि श्री यादव अपने प्रवास के दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तानाशाह रवैया से त्रस्त है। 70 साल में कांग्रेस ने जो विकास की गाथा लिखी थी, उसे 10 वर्षों में नेस्तानाबूत करने का काम भाजपा ने किया है। उत्तर से दक्षिण तक भाजपा का जनाधार खिसक गया है। भाजपा के धर्म और भावनात्मक मुद्दे की पक्षधर है। 10 साल की झूठी विकास की कहानी फेल हो गई है। व्यापारी जीएसटी से परेशान है, किसान फसल का वाजिब हक के लिए परेशान है, युवा रोजगार के लिए महिला सुरक्षा के लिए परेशान है । भाजपा के 10 वर्षीय कार्यकाल में देश की एकता, अखंडता, संस्कृति और तो और भारत का संविधान भी खतरे में आ गई है, जैसा चुनाव रसिया, कोरिया, चीन में होते हैं, उसी तर्ज पर भाजपा चुनाव की प्रक्रिया अपनाने के लिए और भारतीय संविधान को बदलने के लिए एक साजिश 2024 के लोकसभा चुनाव में रची है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और विपक्षी नेताओं का जेल में डालने का कार्य लोकतंत्र में विपक्ष को दबाने जैसा कार्य है।
आयोजित बैठक को लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक दीपक दुबे ने भी संबोधित करते हुए भाजपा के असफल और चाल, चरित्र, चेहरे का खुलासा किया। आयोजित बैठक में राजनांदगांव विधानसभा प्रत्याशी गिरीश देवांगन, विधायक दलेश्वर साहू, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, प्रदेश सचिव मेहुल मारू, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, कमलजीत पिंटू, पप्पू धकेता, दिनेश शर्मा, शारदा तिवारी रमेश डाकलिया, माया शर्मा, अशोक फडनवीस, हनी ग्रेवाल, अमित चंद्रवंशी, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, घनश्याम देवांगन, रोहित चंद्राकर सहित ब्लॉक अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।