Home छत्तीसगढ़ तथ्यात्मक मुद्दों से भाजपा की कुनीति का करेंगे पर्दाफास : कांग्रेस

तथ्यात्मक मुद्दों से भाजपा की कुनीति का करेंगे पर्दाफास : कांग्रेस

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस अपनी मजबूत चुनावी रणनीति का आगाज कर दी है। भाजपा की असफल कुनीति के कारण जो देश के हालात हैं, वह किसी से छिपी नहीं है। साथ ही साथ राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में १५ वर्षीय निष्कि्रय भाजपा सांसदों का दंश जनता झेल रही है, इससे मुक्त कराने के लिए एवं भाजपा को तथ्यात्मक मुद्दों के साथ घेरने का संकल्प राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रवक्तागणों ने लिया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा एवं छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ताओं को मार्गदर्शन देकर बारीक चुनावी रणनीति से अवगत कराते हुए कहा कि हम सब भाजपा की कुनीतियों को आम जनता के बीच तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करें, भाजपा धर्म संप्रदाय और झूठ की राजनीति कर आम जनता को भ्रम में डालने का काम कर रही है, उस भ्रम से जनता को निकालने का दायित्व भी हमारा है। मोदी नेतृत्व के १० वर्षीय कार्यकाल में देश आज महंगाई बेरोजगारी सहित कर्ज में डूब रही है, रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था कि तर्ज पर देश के प्रधानमंत्री अपने आत्म प्रशंसा में मुग्ध हैं। कांग्रेस ने अपनी पांच न्याय गारंटी के साथ २५ गारंटी लेकर जनता के बीच लोकसभा चुनाव में आई है। किसान, नारी, युवा, श्रमिक एवं हिस्सेदारी न्याय की बात कर देश को विकास की मुख्य धारा में लाने की परिकल्पना प्रमाणित कर दी है। अतः हम अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय रहे वहीं से भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
आयोजित बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी पीसीसी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, विनयशील, प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा प्रभारी रूपेश दुबे, पेनलिस्ट कमलजीत सिंह पिंटू, एश्रुति शुक्ला अभिमन्यु मिश्र, जिला प्रवक्तागण राहुल तिवारी, महेंद्र शर्मा, अमित चंद्रवंशी, अनुराग तूरे, सुरजीत ठाकुर, अब्दुल खालिक, विष्णु सोनी, बंटी पाल, आफताब अहमद, रवि शुक्ला, चंद्रभूषण यादव, अशोक जंघेल, गौतम वर्मा, ऋषभ जैन, तौफिक खान, मनोहर, देवेंद्र दुबे सहित प्रवक्तागण उपस्थित थे।