Home राजनीति गुजरात ही नहीं देशभर में जनता कांग्रेस को नकार रही है :...

गुजरात ही नहीं देशभर में जनता कांग्रेस को नकार रही है : भाजपा

62
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अहमदाबाद | गुजरात कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक पर भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास का पलटवार| यमल व्यास ने कहा कि केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देशभर की जनता कांग्रेस को नकार रही है| दरअसल गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक ने आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में न्याय पत्र पेश किया और भाजपा पर कड़े प्रहार किए| उन्होंने कहा कि देश की जनता को भाजपा से भरोसा खत्म हो गया| इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर मोदी और भाजपा फिर सत्ता में आती है लोकसभा का यह चुनाव आखिरी चुनाव होगा| मुकुल वासनिक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुजरात भाजपा के प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा कि पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस अब जनता से भी दूर हो चुकी है| कांग्रेस अब देश और देश की जनता का विकास नहीं देख पा रही| मुझे लगता है कांग्रेस के मुकुल वासनिक भारत में थे नहीं और अगर थे तो उन्होंने कुछ देखा नहीं है| देश में पिछले 10 वर्षों के भीतर महिला, किसान और गरीबों के लिए जो काम किए गए हैं वह देश के हरेक नागरिक को पता है| कांग्रेस के भूतकाल का ट्रेक रिकार्ड है कि उसने जो कुछ भी अपने घोषणा पत्र में कहा है उसे पूरा कभी नहीं किया| वर्ष 2004 और 2009 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा था कि वह हर घर से एक नौकरी देगी| लेकिन 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कुछ नहीं किया| यही वजह है कि कांग्रेस को आज केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देश की जनता भी नकार रही है|