Home राजनीति इस बार वायनाड की जनता राहुल गांधी पर विश्वास नहीं जताने वाली...

इस बार वायनाड की जनता राहुल गांधी पर विश्वास नहीं जताने वाली – स्मृति ईरानी

65
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अमेठी । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि इस बार वायनाड की जनता राहुल गांधी को नकारने जा रही है। इस बार उन पर वायनाड की जनता बिल्कुल भी विश्वास नहीं करेगी।
पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ अमेठी से भी चुनाव लड़े थे। वायनाड में तो वो चुनाव जीत गए, लेकिन अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसे बीजेपी ने आगे चलकर बड़ा मुद्दा बनाया था।
अब लोकसभा चुनाव मुहाने पर है, ऐसे में सियासी गलियारों में यह सवाल है कि आखिर इस बार कांग्रेस की ओर से अमेठी में किसे उतारा जाएगा।
अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कयास है कि इस बार पार्टी यहां से प्रियंका गांधी पर दांव आजमा सकती है। ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी की जनता को धोखेबाज बताया था। जिस जनता ने उन्हें 15 वर्ष दिए, आज राहुल ने उन्हें धोखेबाज बताया। मैं यह सवाल पूछना चाहती हूं कि आखिर राहुल ने 15 सालों में अमेठी की जनता के लिए क्या किया।