Home राजनीति वायनाड में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा-वायनाड का हर...

वायनाड में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा-वायनाड का हर एक शख्स मेरा परिवार है

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वायनाड । केरल के वायनाड में राहुल गांधी ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि वायनाड के लोग हर बार मुझे जो प्यार और अपनापन देते हैं, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। वायनाड का हर एक शख्स मेरा परिवार है। राहुल ने कहा कि कई बार एक परिवार में भाई-बहनों के बीच कई मामलों में राय अलग होती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं होता है कि वे एक-दूसरे से प्यार नहीं करते, एक-दूसरे का सम्मान या परवाह नहीं करते। राजनीति का पहला कदम है एक-दूसरे का सम्मान करना।
राहुल ने कहा कि भाजपा और पीएम कहते हैं कि एक देश, एक भाषा, एक नेता होना चाहिए। वे हमारे देश को समझते ही नहीं हैं। भाषा कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप ऊपर से थोप सकते हैं। ये तो हर इंसान के दिल से निकलती है। ये आपको आपकी सभ्यता से जोड़ती है। ऐसा ही हमारे इतिहास, संस्कृति और धर्म के साथ भी है। भारत गुलदस्ते जैसा है और गुलदस्ते के हर फूल का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि ये गुलदस्ते की खूबसूरती बढ़ाता है।
देश के युवा का अपमान
राहुल गांधी ने कहा कि ये आइडिया कि भारत में एक ही नेता होना चाहिए, ये देश के युवा का अपमान है। सिर्फ एक नेता क्यों हो? भाजपा और हमारे बीच यही सबसे बड़ा फर्क है। हम जानना चाहते हैं कि लोगों के दिलों में क्या है, हम लोगों की मान्यताओं, संस्कृति, भाषा और धर्म का सम्मान करते हैं, जबकि वे लोग सब पर अपना विचार थोपना चाहते हैं। हमने अंग्रेजों से आजादी इसलिए नहीं पाई थी कि क्रस्स् की विचारधारा के गुलाम हो जाएं। इंसान और जानवर के बीच का संघर्ष वायनाड के लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। रात के समय ट्रैफिक पर लगाई गई रोक से भी लोग काफी परेशान हैं। हम इन परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसे लेकर हमने राज्य और केंद्र सरकार को कई पत्र लिखे हैं। हम आगे भी उन पर प्रेशर बनाते रहेंगे।