Home खेल कोहली और डुप्लेसिस ने दिलाई आरसीबी को तेज शुरुआत

कोहली और डुप्लेसिस ने दिलाई आरसीबी को तेज शुरुआत

77
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आरसीबी का स्कोर 50 के पार पहुंचा

फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई और चार ओवर की समाप्ति तक स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है। चार ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 56 रन हो गया है।

आरसीबी की तेज शुरुआत

हैदराबाद द्वारा 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने भी तेज शुरुआत की है। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस नौ गेंदों पर 23 रन और कोहली नौ गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोहली पवेलियन लौटे

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे मयंक मारकंडे ने विराट कोहली को आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। शानदार लय में दिख रहे कोहली पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली 20 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।

डुप्लेसिस और कोहली की धुआंधार बल्लेबाजी

आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस और कोहली ने पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी की और छह ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 79 रन कर दिया।